जाँच के दौरान विद्यालय में में बड़े पैमाने पर एमडीएम घोटाले के मिले संकेत

कछौना (हरदोई) – एक और सरकार जहाँ शिक्षा को बढ़ावा देते हुए हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है l वहीं दूसरी ओर विद्यालय प्रबंधन बच्चों के लिए आने वाले मिड डे मील पर भी डाका डालने से पीछे नहीं है l ऐसा ही एक मामला जनपद हरदोई के कस्बा कछौना के एक इंटर कॉलेज से सामने आया है l जहाँ प्रधानाचार्य और प्रबंधन द्वारा बड़े पैमाने पर एमडीएम में की जा रही गड़बड़ी की शिकायत पर जिला प्रशासन के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच के दौरान मिली स्थिति से बहुत बड़े घोटाले के संकेत मिले हैं l खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपने की बात कही है l

बताते चलें कि कस्बा कछौना के गीता देवी इंटर कॉलेज में कई वर्षों से प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर यादव व विद्यालय प्रबंधन की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर मिड डे मील में की जा रही गड़बड़ी की शिकायत कस्बा निवासी पदम कुमार अग्रवाल ने जिलाधिकारी पुलकित खरे से की थी l जिस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे l बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी कछौना विनयकुमार मिश्रा ने शनिवार को जांच टीम विद्यालय भेजी पर प्रधानाचार्य के अवकाश पर होने के कारण शिकायत व मामले से संबंधित अभिलेख नहीं देखे जा सके l जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सोमवार को पुनः विद्यालय जाकर मामले की जांच की गई l जांच के दौरान विद्यालय में कन्वर्जन रजिस्टर, चेक निर्गमन पंजिका तथा खाद्यान्न संबंधी अभिलेख नदारद मिले एवं भंडारण कक्ष में 13 कुंटल खाद्यान्न मौजूद मिला l जबकि विद्यालय प्रबंधन द्वारा जुलाई से सितंबर तक की डिमांड भेजी जा चुकी है l


बीईओ बोले बड़े पैमाने पर घोटाले कर मिले संकेत


खंड शिक्षा अधिकारी कछौना विनय कुमार मिश्रा ने बताया की शिकायत पर प्रकरण की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई है l संबंधित अभिलेख नदारद मिले l  विद्यालय द्वारा जुलाई से सितंबर माह तक के एमडीएम खाद्यान्न की डिमांड की गई है l इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन द्वारा 70 कुंटल खाद्यान्न की कमी दिखाई गई है और विद्यालय में 13 कुंटल खाद्यान्न मौजूद मिला है l इससे बच्चों के मिड डे मील में बड़े पैमाने पर घोटाले के संकेत मिले हैं l खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाएगी l


प्रधानाचार्य के निजी वाहन से बरामद हुआ था एमडीएम का राशन


विद्यालय में मिड-डे-मील की गड़बड़ी के संकेत तभी मिल गए थे l जब एक माह पूर्व सन्डीला में जाँच के दौरान उप जिलाधिकारी सन्डीला उदय भान सिंह को गीता देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर यादव के निजी चार पहिया वाहन से एमडीएम का राशन बरामद किया था l एसडीएम ने मंडी सचिव को बुलाकर खाद्यान्न के सैंपल भरकर जांच के निर्देश दिए थे l


नियमित समय पर नहीं मिल रहा है दूध व फल


विद्यालय में एमडीएम घोटाले की शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता पदम कुमार अग्रवाल ने बातचीत के दौरान बताया कि शासन ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एमडीएम के साथ प्रत्येक बुधवार को दूध और मौसमी फल देने की व्यवस्था है। इसके बावजूद  गीता देवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर यादव व विद्यालय प्रबंधन की खाऊ कमाऊ नीति के चलते गाइड-लाइन के अनुसार छात्रों को दूध और फल नहीं दिए जा रहा है । तीन वर्षों से विद्यालय में एक ही व्यक्ति अध्यक्ष बना हुआ है l विद्यालय प्रबंधन व प्रधानाचार्य की मिलीभगत के चलते अध्यापक अभिभावक संघ खाते से बड़ी मात्रा में राशि का गबन किया गया है l


प्रधानाचार्य व प्रबंध समिति पर गिर सकती है गाज


गीता देवी इंटर कॉलेज में खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा को जांच के दौरान बड़े पैमाने पर मिड डे मील घोटाले के साक्ष्य सहित स्पष्ट संकेत मिले हैं l जिससे विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर यादव और मामले में सम्मिलित लोगों पर गाज गिरने के साथ-साथ कालाबाजारी किये गये मिड डे मील की रिकवरी की तलवार लटकी हुई है l