दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, आठ दारोगा बदले

                 निकाय चुनाव के बाद एसपी ने पुलिस महकमे की ओवरहालिंग शुरू कर दी है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने इसी के चलते दो चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर कर दिया है जबकि आठ दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
                 एसपी विपिन कुमार मिश्र के मुताबिक कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के प्रताप नगर चौकी के प्रभारी इंद्रजीत रॉय व इसी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणमल चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद को लाइन हाज़िर कर दिया है। एसपी ने इसी प्रकार आठ दारोगाओं को भी बदला है। दारोगा नरेंद्र कुमार यादव कोतवाली शहर से चौकी प्रभारी प्रताप नगर राम पलट राव चौकी प्रभारी कल्याणमल दिलीप कुमार त्रिपाठी लाइन से टड़ियावां मनोज कुमार सिंह लाइन से सुरसा, अनिल कुमार टड़ियावां से बिलग्राम, महमूद आलम लाइन से कछौना, वेद प्रकाश यादव कछौना से चौकी प्रभारी माड़र व लीलाधर को पुलिस लाइन से पचदेवरा तैनात किया है।