डायल 112 रिफ्रेसर कोर्स का हुआ समापन
कौशांबी। 9 दिवसीय रिफ्रेसर कोर्स का समापन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा रिफ्रेसर कोर्स में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रिफ्रेसर कोर्स का प्रमाण पत्र वितरित किया गया । इस अवसर पर प्रभारी रिफ्रेसर कोर्स विनोद कुमार सिंह, डी0टी0यू0 के प्रशिक्षकगण व समस्त प्रशिक्षु भी उपस्थित रहें।
कौशांबी जनपद के सभी थानों की महिला आरक्षियों को जिला अस्पताल में कौशांबी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया । किसी दुर्घटना में घायल अवस्था में पहुँचने वाली महिलाओं को थाने में ही प्राथमिक उपचार दिलाने हेतु पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाते हुये प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस संबंध में इमरजेंसी वार्ड में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा कराया गया ।
मंझनपुर से विजय करण की रिपोर्ट