मेजर ध्यानचंद की जन्मतिथि पर केदारनाथ महिला इण्टर कॉलेज बदायूं में आयोजित किए गए अनेक खेल

केदारनाथ महिला इण्टर कॉलेज बदायूं में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाषण निबंध ,पोस्टर ,खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाषा, निबंध व पोस्टर के माध्यम से छात्राओं ने शारीरिक फिटनेस के उपायों पर प्रकाश डाला।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉअमलेश गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी को भागदौड़ भरे माहौल में स्वयं को फिट रखने की जिम्मेदारी स्वयं ही लेनी चाहिए क्योंकि ऐसा करके हम ज्यादा लंबे समय तक स्वास्थ्य को कायम रख सकते हैं । उन्होंने कहा शारीरिक स्वास्थ्य से जीवन के सारे सुख हैं रोगी के लिए संसार के सब सुख निस्सार हैं । सभी प्रतियोगियों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई ।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कुमारी प्रवीण रानी ने कहा संतुलित जीवन शैली ही संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है हमें अपनी दिनचर्या का विशेष ख्याल रखना चाहिए । सुबह बिस्तर छोड़ने से लेकर रात को सोने तक के दरमियान प्रत्येक कार्य सही समय एवं सही ढंग से करना होगा । तभी हम अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं । इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा लॉञ्च किए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण विद्यालय में बच्चों को दिखाया गया । आज विद्यालय में जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं की ओर से कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें परवेज अली एस ए के द्वारा छात्राओं को कैरियर संबंधी टिप्स दिए गए। इस अवसर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने पुरस्कृत भी किया गया।