कछौना (हरदोई): वन रेंज कछौना में तेंदुआ सुरक्षा माह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके तहत वन क्षेत्राधिकारी रामचंद्र ने स्थानीय ग्रामवासियों को लेपर्ड (तेंदुआ) के बारे में जागरूक किया। उनके बचाव के बारे में जानकारी दी। खेतों में हमेशा समूह में जायें, छोटे बच्चों को स्कूल, खेल के मैदान, चारागाह, खेतों में हमेशा बड़ों को निगरानी में ही भेजें। रात्रि में खेतों की सुरक्षा हेतु मचान पर ही रहें। यह हमेशा गर्दन पर पीछे से वार करता है। अंधाधुंध पेड़ों के कटान के चलते यह जानवर आबादी में आ जाते हैं । जिससे मानव जीवन खतरे में आ जाता है व अन्य जीवों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। आधुनिक परिवेश में वन्य जीव धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं। इस गोष्ठी में वन दरोगा इंद्र बहादुर सिंह, वनरक्षक के०पी सिंह, नर्सरी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Related Articles
चोरी व डकैती की घटनाओं के मद्देनजर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
January 24, 2018
0
पी.बी.आर. विज्ञान क्लब के तत्वावधान में किया गया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
November 16, 2018
0
आयोजित हुई मतदाता जागरूकता अभियान पोस्टर प्रतियोगिता
March 28, 2019
0