ग्रामसभा दीननगर में खुली बैठक में उचित दर विक्रेता की दुकान का हुआ चयन

कछौना, हरदोई। विकासखंड कछौना की ग्रामसभा दीननगर में कई माह से रिक्त चल रही उचित दर विक्रेता की दुकान का चयन सोमवार को खुली बैठक में मुनेंद्र कुमार सिंह उर्फ मोनू के पक्ष में बहुमत से चयन किया गया। जिसकी रिपोर्ट पत्रावली उप जिला अधिकारी को प्रेषित की गई।

जिला अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड कछौना की ग्राम सभा दीननगर में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में पंचायत घर में खुली बैठक आहूत की गई। जिसमें ग्राम सभा के कुल मतदाता 3219 के सापेक्ष 913 लोगों ने खुली बैठक में प्रतिभाग किया। उचित दर विक्रेता के चयन के लिए तीन लोग मुनेंद्र कुमार सिंह, नितिन सिंह, सुखबीर सिंह सिंगर ने प्रतिभाग किया। जिसमें मुनेंद्र कुमार सिंह पुत्र राममूर्ति सिंह के पक्ष में 700 लोगों ने समर्थन किया। नितिन सिंह के पक्ष में 250 लोगों ने समर्थन किया। सुखबीर सिंह सिंगर के पक्ष में उनके भाई ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से ज्यादा बहुमत के प्रतिभागी मोनेन्द्र सिंह का उचित दर विक्रेता के लिए चयन किया गया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार अग्रवाल, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, ग्राम सचिव पवन कुमार वर्मा, जे०ई० एम०आई० धर्मेंद्र पाठक, ग्राम प्रधान राजेश्वरी, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता