अपने अपमान का बदला लेने के लिए साथी ने ही की थी चौकीदार की हत्या

कौशांबी :- सैनी कोतवाली के कृषि फार्म में चौकीदार सुरेश सिंह हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही कर दिया ।चौकीदार सुरेश सिंह की हत्या का खुलाासा तब हुआ जब उसके ही साथी चौकीदार छोटेलाल पासी ने बताया कि उसने अपमान का बदला लेने के लिए ऐसा किया था। मृतक चौकीदार के साथ ही आरोपित भी कृषि फार्म में संविदा पर चौकीदारी करता था।

आरोपित ने सनसनीखेज़ हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक चौकीदार अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करता था। उसके लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता था और आए दिन मारपीट भी करता था। उसकी इन हरकतों से वह काफी दिन से परेशान था। घटना वाली रात को दोनों ने साथ बैठकर शराब भी पी थी। हालांकि कुछ देर के लिए दोनों एक दूसरे से अलग भी हुए थे, लेकिन रात तकरीबन 11 बजे दोबारा वापस आ गए । छोटेलाल ने पहले ईंट से सिर पर जोरदार वार कर चौकीदार को बेहोश कर दिया, इसके बाद लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने कृषि फार्म के मुंशी, मृतक की पत्नी व बेटे को भी घटना के बारे में बताया, लेकिन सभी ने उसकी बात को शराब के नशे में होने के कारण किसी ने नहीं माना । आरोपित ने यह भी बताया कि साथी की हत्या के बाद उसे पछतावा भी हो रहा था। इसलिए वह रात भर इधर उधर टहलता रहा ।

एएसपी समर बहादुर सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जब मृतक के परिजनों और अन्य लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि साथी चौकीदार छोटेलाल पासी ने रात में ही परिजनों को घटना के बारे में बताया था। इस पर पुलिस ने उसकी खोजबीन करना शुरू किया। रात में मुखबिर की सूचना पर सैनी पुलिस ने हाइवे से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने घटना स्वीकार कर ली है । पुलिस ने उसे हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जिला क्राइम रिपोटर्स IV24 NEWS कौशाम्बी से अनीस अहमद की रिपोर्ट