कौशाम्बी :- सैनी थाना से कुछ ही दूरी पर सब्जी मण्डी लगती है । सब्जी मंडी में आने-जाने वाले गाँव व अन्य जगहों के किसान व्यापारी अपना माल लेकर आते है । वहीं वाहन चालक इधर-उधर अपनी गाड़ी को हाईवे पर खड़ी करके सब्जी मंडी के अंदर बेफिक्र होकर घूमते रहते है, जिसके चलते आने-जाने वालों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है । इस लापरवाही के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं ।
एक डीसीएम वाले ने दो दिन पहले सुबह 6-7 बजे के करीब कई गाड़ियों में टक्कर मार दिया था जिसमें एक लड़के का पैर फ्रैक्चर हो गया था और कई गाड़ियाे का बहुत सारा नुकसान हुआ था । ठीक उसी तरह आज हरियाणा से आ रही एंबुलेंस नम्बर HR66 A0072 कई मरीज लेकर प्रयागराज की ओर जा रही थी तभी सैनी थाना के पास सैनी सब्जी मंडी के पास पिकअप और एंबुलेंस में जोरदार टक्कर हो गई जिससे एंबुलेंस ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया । इस कारण लोगों में आक्रोश हैं । लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जो भी वाहन चालक अपनी गाड़ी हाईवे पर खड़ी करते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
जिला क्राइम रिपोर्टर IV24 NEWS कौशाम्बी से अनीस अहमद की रिपोर्ट