बाइक सवारों की आमने सामने हुई भिड़ंत, पिता-पुत्र सहित तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

कौशांबी : सैनी थाना क्षेत्र के धर्मा देवी इंटर कॉलेज के सामने मोड़ पर बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपको बताते चलें कि सरफराज आलम पुत्र मुख्तार अली 35 वर्ष चक कोरियों फैज थाना कड़ा धाम घर से पिता मुख्तार को बाइक में बैठा कर निजी काम से दोपहर लगभग 1:00 बजे पुलिस चौकी अजुहा स्थित बहुवा गांव आ रहे थे। वही बाइक सवार विनोद कुमार पुत्र श्यामलाल बनपुरवा मजरा केन थाना सैनी निवासी किसी काम से अलीपुर जीता जा रहा थे। कि एकाएक धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन के सामने मोड़ पर अनियंत्रित होकर दोनों मोटरसाइकिल सवार आपस में टकरा गए। जिससे सरफराज आलम व पिता मुख्तार अली को गंभीर चोट आ गई। जबकि बाइक सवार विनोद कुमार को मामूली चोट आई।

सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर आनन फानन पुलिस चौकी अजुहा प्रभारी मनोज कुमार राय मय हमराही घटनास्थल पर पहुंच दोनों मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए अजुहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पिता-पुत्र सरफराज आलम तथा मुख्तार अली दाहिना पैर, गले की हड्डी फैक्चर होने के कारण अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि दूसरे बाइक सवार विनोद कुमार को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है।