सामान्य ज्ञान : 27 मई की इतिहास में दर्ज़ घटनाएँ

संकलित- 


1153: मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने.

1199: जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई.

1332: प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म हुआ. उनका नाम अब्दुर्रहमान था और उन्हें अबू ज़ैद की उपाधि से याद किया जाता है.

1805: नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने.

1922: क्रिस्टोफर ली, अंग्रेजी अभिनेता का जन्म.

1923: क्यू क्लक्स क्लैन ने अपने सदस्यों के प्रकाशन कानून की किसी आवश्यकता से इनकार किया.

1962: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री आज ही के दिन पैदा हुए थे.

.1964: आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के संस्थापक के रूप में जाने-जाने वाले जवाहर लाल नेहरू का निधन हुआ था. आपको बता दें कि उन्हें 11 बार नोबेल शांति अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था.

1957: देश में कॉपीराइट विधेयक पारित हुआ.

1994: रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की अमरीका में 20 साल तक निर्वासन में रहने के बाद रूस में घर वापसी हुई थी. सोवियत संघ के शासक जोसेफ़ स्टालिन ने सोलनित्सिन की नागरिकता 1974 में रद्द कर दी थी और उन्हें सोवियत संघ से बाहर निकाल दिया गया था जिसके बाद उन्होंने अमरिका में शरण ली.

1997: सदर्न यूएस के टेक्सॉस में जमीन पर उठने वाला अजीब तूफान ‘टोरनेडो’ आया.

2000: फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति रातूसर केमिसेसे मारा ने प्रशासन सम्भाला.

2006: इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये 6.3 तीव्रता के भूकंप में छह हजार से अधिक लोगों की मौत.

2008: आस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन.

2010: रूस के दक्षिणी शहर स्टारवोपोल में एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए.

2010: तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने बुद्ध पूर्णिमा के दिन पटना रेलवे जंक्शन के पास 22 एकड़ ज़मीन पर 125 करोड़ रुपए की लागत से बने 200 फ़ीट ऊँचे स्तूप वाले एक भव्य ‘बुद्ध स्मृति पार्क’ को जनता को समर्पित किया.

2010: भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया.

2016: असम रेजिमेंट के हवलदार हंगपन दादा तीन आतंकवादियों को मार कर शहीद हुए. उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित. किया गया.