भुवनेश्वर में भारत ने विश्व हॉकी लीग फाइनल में जर्मनी को 2 – 1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है । कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने 21वें मिनट में सुनील के गोल के सहारे बढ़त बना ली। 36वें मिनट में जर्मनी के मार्क एपल ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच के 54वें मिनट में हरमन प्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 2 – 1 से आगे कर दिया, जो निर्णायक साबित हुआ। पिछले वर्ष रायपुर में हुए वर्ल्ड लीग फाइनल में भी भारत ने कांस्य पदक जीता था। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में इस समय अर्जेंटीना का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। अंतिम समाचार मिलने तक आस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बना ली है।
Related Articles
भारत ने न्यू ज़ीलैण्ड से ‘टी-20 मैच’ की श्रृंखला जीत ली
November 7, 2017
0
भारत ने ‘अण्डर 19 विश्वकप’ क्रिकेट चौथी बार जीतकर कीर्तिमान बनाया
February 3, 2018
0
Indian men’s hockey team defeated Japan by 2-1 in opening match of super four
May 28, 2022
0