लखनऊ –
- यूपी 100 पुलिस की पीआरवी 0518 ने लखनऊ में गोसाईंगंज क्षेत्र में 11000 वोल्टेज के पॉवर वाले टावर पर नशे की हालत में चढ़े व्यक्ति को काफी कोशिश के बाद सुरक्षित नीचे उतार कर उसकी जान बचाने में सफलता प्राप्त की ।
- अलीगंज की एक घटना में PRV 0491 ने कॉलर की निशानदेही पर उसके रिश्तेदार के पास से चोरी के रूपये बरामद कर, चोर को थाना अलीगंज के सुपुर्द किया ।
- PRV 0506 को सूचना दी गयी कि एक युवती आत्महत्या की कोशिश कर रही है तो अल्पसमय में पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रही 17 वर्षीय नाबालिक बालिका को पुलिस ने समझा – बुझा कर रोक लिया और किसी भी अनहोनी को टालने में सफलता पायी ।