पृथ्वीनाथ पाण्डेय
भारतीय कबड्डी-खिलाड़ियों ने ईरानी खिलाड़ियों को आज (३० जून, २०१८ ईसवी) दुबई में खेले गये ‘मास्टर्स टूर्नामेण्ट’ के फाइनल में ४४-२६ से पराजित कर, विश्व-कबड्डी-मानचित्र पर कबड्डी-चैम्पियनशिप के रूप में स्वयं को रेखांकित करा लिया है।
अजय ठाकुर के अति प्रभावकारी नेतृत्व में खेले गये इस फाइनल में ईरान को प्रत्येक क्षेत्र में पराजित कर, पुन: विश्व-कबड्डी में अपनी सत्ता-महत्ता स्थापित करते हुए, भारतीय खिलाड़ियों ने यह जता दिया है कि भारतीय की माटी में जन्मे और पले-बढ़े बहादुर पीठ दिखाना नहीं जानते।
वैसे ईरान कमज़ोर नहीं था; क्योंकि वह अपने समूह के अन्तर्गत लगातार अपना अपराजेय-क्रम बनाये रखा था और भारत अपने समूहान्तर्गत, परन्तु भारतीय खिलाड़ियों के सम्मुख ईरान की एक न चली; फलत: भारत ने ईरान के अपराजेय-क्रम को फाइनल में अवरुद्ध कर दिया और उसे पराजित करते हुए, भारत का परचम लहरा दिया है।
(सर्वाधिकार सुरक्षित : डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, इलाहाबाद; ३० जून, २०१८ ई०)