भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला, केरल के मराक्कर वाटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर में भारतीय नौसेना पालनौका प्रतियोगिता 2022 का आयोजन मंगलवार से करेगी। इस विशाल और सबसे लम्बी अंत: नौका दौड़ प्रतियोगिता में तीनों भारतीय नौसेना कमानों के लगभग एक सौ नाविक भाग लेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव और खेलो इंडिया के उपलक्ष्य में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित की जाने वाली इस पालनौका प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 21 अक्टूबर तक होगा।