ऊंचाईयां पाने के लिए संर्घष, योग्यता, लगन और प्रतिस्पर्धा बहुत जरूरी – जिलाधिकारी

छात्रों का उज्जवल भविष्य बनाने में शिक्षकों सबसे बड़ा योगदान होता हैः- पुलकित खरे

हरदोई- सेन्ट जेम्स स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रों का उज्जवल भविष्य बनाने में शिक्षकों सबसे बड़ा योगदान होता है और इस स्कूल में वह सभी खुबियां मिलती हैं।
उन्होने छात्र-छात्राओं से कहा कि भविष्य में ऊंचाईयां पाने के लिए सर्घष, योग्यता, लगन और प्रतिस्पधा बहुत जरूरी है और तभी आप अपनी मंजिल पा सकते हैं। श्री खरे ने कहा कि खेल-कूद, गीत-संगीत, शिक्षक, वैज्ञानिक, डाक्टर या अन्य किसी भी क्षेत्र में जाना चाहते है तो अपनी काबिलियत साबित करना होगा। इस अवसर वरिष्ठ अतिथि फादर रोनाल्ड डिसूजा ने जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। स्कूल की ओर छात्राओं ने जिलाधिकारी एवं अतिथि फादर डिसूजा, फे्रडालोरेन्स, मेलवार, विजय कस्टे, फ्रान्सिस डिसूजा एवं लैन्सी लोबो एवं अभय शंकर गौड़ को पौधे भेंट किया तथा स्कूल प्रबंधन ने जिलाधिकारी को शाल पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के अलावा छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।