प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा मे भ्रष्टाचार मे अब तक सॉल्वर-गिरोह के 10 लोग गिरिफ़्तार

उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा  धांधली मामले में अब तक सॉल्वर गिरोह के 10 लोगों को गिरिफ्तार किया जा चुका  है। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल ने इस सिलसिले में कल आठ लोगों को गिरिफ्तार किया। यह परीक्षा आज भी हो रही है। आरोपितों ने पैसे लेकर परीक्षा में अनुचित तरीकों से लोगों की सहायता की।

विशेष कार्यबल मुख्यालय के अनुसार दो अन्य आरोपितों को स्थानीय पुलिस ने अमेठी जिले से गिरिफ्तार किया है। सॉल्वर गैंग का संबंध बिहार से भी है।