सीएम के कार्यक्रम के लिए कमिश्नर आईजी ने किया निरीक्षण

           2 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों को लेकर कमिश्नर अनिल गर्ग व आईजी जोन सुजीत पांडेय ने जिले में पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।एसपी समेत पुलिस के अधिकारियों को साथ लेकर उन्होंने सीएम के संभावित रूट का भी जायजा लिया। उन्होंने रूट मैप भी देखा।अधिकारियों ने सुरक्षा प्लान की भी जानकारी ली।मुख्यमंत्री रसखान प्रेक्षागृह में प्रधानों के साथ संवाद करेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।इस दौरान विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री डीएम पुलकित खरे, सीडीओ आनन्द कुमार एडीएम विमल अग्रवाल, एएसपी ज्ञानंजय सिंह निधि सोनकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
           मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने सीएम सुरक्षा का रिहर्सल कर ब्रीफिंग की।बताया जाता है कि अधिकारियों की तरफ से सुरक्षा में ड्रोन कैमरे की मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री के लिए पुलिस लाइन कैंपस में हैलीपैड बनाया गया है। शुक्रवार को कमिश्नर व आईजी ने कार्यक्रम स्थल पहुंच सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
               इधर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था किये गये हैं। चप्पे-चप्पे में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी के अलावा पुलिस बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के काफिले में किसी दूसरे वाहन के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है।
                  प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 09.45 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आयेंगे। हेलीपैड से कार द्वारा 09.55 बजे रसखान प्रेक्षागृह पहुंच कर 10 बजे से 10.30 बजे तक ग्राम स्वराज की प्रदर्षनी का अवलोकन तथा विभिन्न विकास कार्यक्रमों का शिलान्यास, लोकापर्ण तथा विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगें। 10.30 बजे से 11.30 बजे तक ग्राम स्वराज के सम्बन्ध में गाम प्रधानों से वार्ता करेंगें।11.35 बजे से 12.35 बजे तक अवध क्षेत्र के 110 सांसदगण/विधायकगण व जिलाध्यक्ष के साथ बैठक करेगें। इसके उपरान्त 12.35 बजे से 01.30 बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओ एवं कोर/ समन्वय कमेटी के साथ मुख्यमंत्री बैठक करने के बाद 01.30 बजे से 02 बजे तक प्रबुद्वजनों के साथ बैठक करेगे जबकि 2.05 बजे से 2.30 बजे का समय आरक्षित रहेगा।सीएम 2.30 बजे से 3.30 बजे तक गेहूं ग्रय केन्दों  एवं विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे और 3.40 बजे से 5.40 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगें।इसके उपरान्त मुख्यमंत्री 5.50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगें। आईजी ने कहाकि सुरक्षा के सभी इंतजाम है।