हरदोई- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘भगवा प्रेम’ को देखते हुए सरकारी विभागों के अधिकारी उन्हें इस रंग के द्वारा इम्प्रेस करने से भी नहीं चूक रहे हैं । शनिवार को सीएम योगी हरदोई जिले का दौरा करने पहुंच रहे हैं । उनके आने से पहले ही अधिकारी इम्प्रेशन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे । जिस प्रेक्षागृह में सीएम योगी का कार्यक्रम है अधिकारियों ने उसके बाथरूम का रंग भगवा करा दिया है ।
हरदोई जिला प्रशासन ने बाथरूम में भगवा रंग की टाइल्स लगवा दीं । मुख्यमंत्री यहां रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । इसके मद्देनजर रसखान प्रेक्षागृह का रंग रोगन भगवा रंग से किया गया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुश करने के चक्कर में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बाथरूम तक भगवा रंग से रंगवा दिया । इससे पहले भी सीएम योगी को खुश करने के लिए दफ्तरों के रंग को भगवा कराया गया था ।