अहिरोरी/हरदोई : ब्लाक अहिरोरी क्षेत्र के अंतर्गत राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान रहमान खेड़ा के सह प्राध्यापक आर बी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को जनपद हरदोई के निजी एवं सहकारी उर्वरक विक्रय केंद्रों, गोदामो व रैक पॉइंट का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की गयी। इस दौरान किसानों से उर्वरक, बीज की गुणवत्ता को लेकर आर बी सिंह ने वार्ता की किसानों को खेती के बारे में जानकारी दी।
बताते चले कि शुक्रवार को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान रहमान खेड़ा के सह प्राध्यापक आर बी सिंह ने जनपद हरदोई में निजी व सहकारी उर्वरक विक्रय केंद्रों, रैक पॉइंट, गोदामो आदि का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निजी केंद्रों, रैक पॉइंट, गोदामो पर मिली खामियों पर नाराजगी व्यक्त की वही खामियों को दूर करने का दिया निर्देश, कोरोना काल में किसानों से कहा कि घर पर रहकर कार्य करने की कोशिश करें । आर बी सिंह ने बताया कि उन्होंने शिकायतों के चलते औचक निरीक्षण किया था। उनके मुताबिक वह वहां मिली खामियों को दुरुस्त करने को निर्देशित किया। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू ने प्रदान की।