कार्यालय की साफ-सफाई कराकर कार्यालय को सुव्यवस्थित करा लें – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि 02जून 2018 को मुख्यमंत्री जी का जनपद भम्रण कार्यक्रम प्रस्तावित है । मुख्यमंत्री जी द्वारा किसी भी क्षेत्र, कार्यालय, चिकित्सालय आदि का औचक निरीक्षण किया जा सकता है।
उन्होंने समस्त अधिकारियों से कहा है कि अपने कार्यालय की साफ-सफाई कराकर कार्यालय को सुव्यवस्थित करा लें तथा पत्रावलियों व विभागीय सूचनाओं को अद्यतन करा लें ताकि  मुख्यमंत्री जी के निरीक्षण के समय आपके विभाग की अच्छी छवि दिखे।