संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल ने शाजिया रजा को महिला प्रकोष्ठ, लखनऊ नगर का अध्यक्ष किया मनोनीत

विज्ञप्ति/सूचना :

दिनांक 22 8. 2020 को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे के समक्ष प्रदेश सचिव संतोष गिरी द्वारा शाजिया रजा को महिला प्रकोष्ठ लखनऊ नगर अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

सामूहिक रुप से पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लेने के बाद शाजिया रजा को महिला प्रकोष्ठ लखनऊ नगर का अध्यक्ष बनाया गया । संगठन आशा एवं विश्वास करता है शाजिया रजा संगठन को मजबूत करते हुए व्यापारियों के हित में काम करेंगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार पाल अमित सिंह प्रदेश वरिष्ठ महासचिव प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता लखनऊ मंडल वरिष्ठ महासचिव रामदयाल श्रीवास्तव धीरेंद्र सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।