केन्द्रीय भवन स्थित CPWD के सभागार में ‘अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस-2021’ का आयोजन किया गया। वेद प्रकाश शुक्ला, आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में डाक्टर मृदुल मल्होत्रा, M.D. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
डॉ० मल्होत्रा ने ‘हेल्थ इस वेल्थ’ विषय पर बड़ा ही सारगर्भित एवं सामयिक अभिभाषण दिया । अजय कुमार मिश्र, संयुक्त आयुक्त ने अपने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक अभिनन्दन किया । इस अवसर पर सीमा शुल्क (नि.) आयुक्तालय, लखनऊ परिक्षेत्र के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री स्वपन श्रीवास्तव, श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं श्री कमलेश कुमार सभी अधीक्षक, को सम्मानित किया गया ।

आयुक्त वेद प्रकाश शुक्ला ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समस्त विभागीय अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को इस अवसर पर शुभकामनायें प्रदान की साथ ही उन्हें अपने ओजपूर्ण संबोधन से दायित्वबोध का आभास कराया । इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में अशोक कुमार मुख्य लेखाधिकारी का कविता पाठ एवं श्री विवेक दीक्षित द्वारा प्रस्तुत गीत उल्लेखनीय रहे ।
कार्यक्रम के अंत में शशांक कुमार यादव, संयुक्त आयुक्त ने कार्यक्रम को विधिवत एवं सुचारू रूप से संपन्न किया सभी सम्बंधित अधिकारीयों विशेषकर सुश्री निहारिका लाखा, अविजित पेगू उपायुक्त द्वय, श्री अशोक द्विवेदी,अधीक्षक तथा प्रदीप तिवारी, निरीक्षक का आत्मिक धन्यवाद ज्ञापित किया । राष्ट्र गान के उपरांत समाप्त हुए इस कार्यक्रम में चंद्रशेखर तिवारी, अधीक्षक द्वारा किया गया
अवनीश मिश्रा