महर्षि विश्वविद्यालय में 72वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, लखनऊ मंे 72 वें गणतंत्र दिवस का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अखण्ड प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण के साथ किया। प्रो. सिंह ने अपने गणतंत्र दिवस सम्बोधन में कहा कि ‘‘भारतीय संविधान, विश्व के लिए आदर्श है हम सभी नागरिकों को अपने संविधान का पूर्ण सम्मान करना चाहिए‘‘ एवं भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों एवं मूलभूत सिद्वांतों को निष्ठा से अपने कार्य क्षेत्र में पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना अति आवश्यक है। महर्षि विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलाधिपति श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अपना बधाई संदेश प्रेषित किया। महर्षि विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. भानू प्रताप सिंह ने भी गणतंत्र दिवस पर अपनी शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं दर्शकों का मनमोह लिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द जयंती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता जिसका शीर्षक ‘‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका‘‘ था, के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार राहुल चैहान, बी. फार्मा प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार ओम नरायन एम. एस. सी. बाॅयोटेक्नोलाॅजी, प्रथम सेमेस्टर, तृतीय पुरस्कार प्रतिभा एम. एस. सी. बाॅटनी, तृतीय सेमेस्टर को दिया गया। विश्वविद्यालय के श्री दीपक तिवारी एवं श्री हरि केशन पांडेय को उनके साहसिक योगदान के लिये कुलसचिव प्रो. अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। श्री सपन अस्थाना, अधिष्ठाता शैक्षणिक ने गणतंत्र दिवस में आये सभी अतिथियों, शिक्षकों का स्वागत किया एवं श्री अंकित श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री गिरीश छिमवाल, उपकुलसचिव, श्री के. के. शुक्ला, श्री राजेश दुबे, डाॅ रमाकान्त, संकायाध्यक्ष, विज्ञान संकाय, डाॅ शिखर, संकायाध्यक्ष, फार्मेसी संकाय, डाॅ शैलेन्द्र रावत, संकायाध्यक्ष अभियांत्रिकी एवं तकनीकि संकाय, डाॅ साधना श्रीवास्तव, संकायाध्यक्ष, कला संकाय, श्री आशुतोष पाठक, डाॅ मधुलिका सिंह, श्रीमती रश्मि राकेश, डाॅ हिमानी कुलश्रेष्ठा, सुश्री सागरिका काबरा, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, श्री दशरथ, डाॅ विनोद कुमार सिंह, डाॅ विजय कुमार, श्री अरविन्द सक्सेना, श्री अखिलेश श्रीवास्तव, श्री ए. पी. सेठ, श्री संदीप श्रीवास्तव सहित विश्विविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणोत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।