अंतरराष्ट्रीय कवि-गोष्ठी में बिखरे इंद्रधनुषी रंग

राजेश पुरोहित, भवानीमंडी

अंतरराष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार की जूम एप्प पर गुरुवार को शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

काव्य गोष्ठी का संचालन कवि भारत भूषण वर्मा जी ने किया। ज्यूरी पैनल में सखी साहित्य परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपिका सुतोदिया ,मुंबई अध्यक्ष अलका जैन आनंदी व मुख्य अतिथि आशा दिनकर जी रही।

सभी रचनाकारों ने उम्दा प्रस्तुति देते हुए श्रेष्ठ काव्य पाठ किया। काव्य गोष्ठी में डॉ. दीपिका सुतोदिया ,अलका जैन आनंदी, आनंद पांडेय ,गीता नायक, आशा दिनकर,शौभारानी तिवारी, रानी नारंग व डिजेन्द्र कुरे जी ने काव्य पाठ किया।सभी काव्यपाठ करने वाले रचनाकारों को सम्मानित भी किया गया।

मंचासीन अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। सखी साहित्य परिवार ने थोड़े समय मे देश विदेश में जो पहचान बनाई है वे काबिले तारीफ है।

हम सब एक दूसरे से सीखते हैं। एक दूसरे को देख सुन सकते हैं। गूगल मीट व जूम के जरिये घर बैठे हम देश विदेश से रचनाकारों को सुन लेते हैं। सुन्दर आयोजन हेतु बधाई।