गीता देवी इंटर कॉलेज कछौना में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कार्यक्रम में बताया गया कि आत्म स्वरुप में पहुंचना ही योग है।

कछौना(हरदोई): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गीता देवी इंटर कॉलेज कछौना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बताया गया कि आत्म स्वरुप में पहुंचना ही योग है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का माध्यम है। इस अवसर अध्यापकगण, छात्र व गणमान्य नागरिकों ने सुबह विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर विभिन्न आसन प्राणायाम के माध्यम से योग दिवस मनाया। प्रधानाचार्य ने बताया कि योग तो मुक्ति का मार्ग है, जब व्यक्ति मुक्ति मार्ग पर चलता है तो उसका तन व मन अपने आप स्वस्थ हो जाता है। यह हमारी दैनिक दिनचर्या में शामिल होना चाहिए।

इस कार्यक्रम में प्रबंधक मनीष सिंघल, शिक्षक रामलखन विश्वकर्मा, अविनाश वर्मा, सुनील कुमार सिंह,गणमान्य नागरिक फूल सिंह, रूपपाल सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अनूप दीक्षित, नवीन पटेल आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता