राजकीय आई0टी0आई0 परिसर हरदोई में वरूण बेवरेज (पेप्सिको) हेतु साक्षात्कार का आयोजन 16 सितम्बर को

प्रधानाचार्य, राजकीय आई0टी0आई0 हरदोई ने बताया है कि 16 सितम्बर 2019 को औद्योगिक अधिष्ठान वरुण बेवरेज सण्डीला हरदोई द्वारा इलेक्ट्रीशियन तथा फिटर ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों नियोजन हेतु राजकीय आई0टी0आई0 परिसर हरदोई में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है । इण्टरव्यू हेतु ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने इलेक्ट्रीशियन अथवा फिटर ट्रेड से आई0टी0आई0 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो, प्रतिभाग कर सकते है।

उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इंटर्नशिप सम्बन्धी पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए 16 सितम्बर 2019 को प्रातः 09.30 बजे राजकीय आई0टी0आई0 परिसर हरदोई में उपस्थित होकर साक्षात्कार में सम्मिलित हो।