राज्य सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (NRDWP) के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 9 करोड़ 22 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार अग्रिम कार्यवाही के लिए अधिशासी निदेशक, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि स्वीकृत धनराशि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (NRDWP) के तहत पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्राप्त केंद्रांश के सापेक्ष मैचिंग राज्यांश के शॉर्ट्फाल की प्रतिपूर्ति वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्राविधानित धनराशि से अवमुक्त की गई है। निर्देशित किया गया है कि धनराशि जिन मदों के लिए स्वीकृत की गई है उसका व्यय उसी मद में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त व्यय की गई धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन/भारत सरकार और महालेखाकार, उप्र इलाहाबाद को उपलब्ध कराया जाएगा।