जय हिंद जय भारत मंच ने बिजली सम्बन्धित समस्याओं के लिये उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कछौना, हरदोई। क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर जय हिंद जय भारत मंच में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया शीघ्र समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारी ग्राम प्रधान मोहम्मद असद ने अपनी ग्रामसभा त्यौरी मतुआ की समस्याओं से अवगत कराया। उनकी ग्रामसभा को जाने वाली विद्युत लाइन काफी पुरानी होने के कारण जर्जर हो गई है। तार ढीले हो गए हैं, जिसके कारण आए दिन तार टूटने की घटना से हादसे हो रहे हैं। कई दिनों तक आपूर्ति बाधित हो जाती है। कई बार किसानों की फसल में आग लगने से जलकर हानि हो चुकी है। इस विद्युत लाइन से ग्राम त्यौरी, भीरीघाट, पतसेनी देहात, मतुआ, बनियन खेड़ा, मरेउरा, गनेशपुर आदि ग्रामों को जाती है। जर्जर लाइन होने के कारण ज्वलंत समस्या बनी है। ग्राम त्यौरी गांव की आबादी व कनेक्शन के अनुपात में ट्रांसफार्मर की छमता मात्र 25 केवी का है। ट्रांसफार्मर से 200 मीटर विद्युत लाइन काफी जगह है। गांव की विद्युत लाइन जर्जर होने के कारण तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। माह में दो बार ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं। कई दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है।

   रेलवे गंज पश्चिमी निवासी राजेश कुमार ने विद्युत बिल संशोधन के विषय में पत्र दिया। ग्राम सभा महरी के ग्राम जालिम मजरा अभी भी विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिससे ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को विवश है। ग्राम सभा कछौना देहात के ग्राम गंगापुर अभी तक विद्युत आपूर्ति से वंचित है। जिससे ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को विवश है। ग्रामसभा समसपुर जाने वाली विद्युत लाइन काफी जर्जर है। कछौना विकासखंड के परिषदीय स्कूलों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजरी है। जिससे नौनिहाल हमेशा खतरे में रहते हैं। विद्यालयों के पास अधिकांश ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। जिनमें कोई सुरक्षा का उपकरण नहीं लगाए गए हैं। 

नगर पंचायत कछौना पतसेनी के मोहल्ला कछौना चौराहा पूर्वी के युवा कार्यकर्ता मेराज मंसूरी ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए पत्र दिया। ग्राम सभा बेहसार के ग्राम प्रधान अनुज वर्मा ने अपनी ग्राम सभा का ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए पत्र दिया। ग्रामीण क्षेत्र में मीटर रीडर नियमित रूप से गांव में विद्युत बिल नहीं निकालने जाते हैं। जिससे राजस्व का नुकसान होता है। वहीं उपभोक्ता नियमित रूप से बिल जमा न कर पाने के कारण उनके सामने ज्यादा दिक्कत होने के कारण काफी नुकसान होता है। महिला समूह द्वारा विद्युत बिल निकालने वाली समूह सखी भी रुचि नहीं ले रही है। ग्राम सभा लोन्हारा के पूरा गांव को जाने वाली विद्युत लाइन में कई पोल काफी झुक गए हैं। जिससे किसानों के सामने हमेशा खतरा बना रहता है।

उपखंड अधिकारी ने बताया ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए ग्रामवार रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। जर्जर लाइन के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट की स्वीकृति मिलते ही कार्य कराया जाएगा। सरकारी सिस्टम का खामियाजा उपभोक्ता जेल रहे हैं। कोई अनहोनी घटना पर प्रशासन की कुम्भकर्णीय नींद खुलती है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद असद, जय हिंद जय भारत मंच के संयोजक परमेश्वर दयाल, मीडिया प्रभारी नवनीत कुमार, अंकित कुमार वर्मा, देवेंद्र कुमार, रमेश कुमार उर्फ पिन्टू आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता