जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए आज शाम अमेठी के थाना क्षेत्र जामो के भटगवां में जन सुविधा केन्द्र का भूपेंद्र शुक्ला एडिशनल कमिश्नर ने फीता काट कर उद्घाटन किया।
एडिशनल कमिश्नर भुपेंद्र शुक्ला के साथ ही इस मौके पर सोनू, राजिंदर सिंह पूर्व प्रधान गोगमऊ, लल्लन तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी आदिक मौजूद रहे। एडिशनल कमिश्नर भुपेंद्र शुक्ला ने बताया कि जितेंद्र तिवारी द्वारा जन सुविधा केन्द्र खोलने से यहाँ की जनता को बैंकिंग संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। अभी तक लोगों को बैंकिंग संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए बहुत दूर का सफर तय करना पड़ता था।