चौकी इंचार्ज संध्या सिंह द्वारा ग़रीबों में वितरित की गयी दीपावली हेतु सामग्री

लालपालपुर : हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित लालपालपुर चौकी इंचार्ज संध्या सिंह द्वारा आधा सैकड़ा गरीब परिवारों को दीपावली के त्योहार पर मिठाई, कपड़े, बर्तन, खीर, खिलौने, मिट्टी के दीये व मोमबत्ती आदि चीज़ें वितरित की गयीं । जिसे पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे ।

उपहार वितरित करने के उपरांत चौकी इंचार्ज संध्या सिंह द्वारा बताया गया कि दीपावली का त्यौहार खुशी व प्रकाश के लिए होता है । वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण फैलने से गरीब तबके के लोगो के सामने इस त्योहार को मनाने के लिए बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु चौकी लालपालपुर पर तैनात अधीनस्थ सिपाही अरविंद के द्वारा चिह्नीकरण कराकर वह स्वयं ही जरूरतमंद लोग को उपहार वितरित कर रही है ।