भारतीय जनता पार्टी के सभी नौ उम्मीदवार और सपा से श्रीमती जया बच्चन राज्‍यसभा सदस्‍य निर्वाचित

भारतीय जनता पार्टी के सभी नौ उम्मीदवार उत्‍तर प्रदेश से राज्‍यसभा सदस्‍य निर्वाचित हो गए हैं वहीं एक सपा को एक सीट श्रीमती जया बच्चन के रूप में मिल गयी है । यूपी की बहन और अखिलेश यादव की बुआ यहाँ भी शून्य से आगे नहीं बढ़ पायीं । भाजपा से निर्वाचित होने वालों में श्री अनिल अग्रवाल, श्री हरनाथ सिंह यादव, श्रीमती कांता कर्दम, श्री जीवीएल नरसिम्हाराव, डॉ. अनिल जैन, श्री सकलदीप राजभऱ, श्री विजय पाल सिंह तोमर, श्री अशोक बाजपेयी और श्री अरुण जेटली हैं ।