सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं से स्थानीय उम्मीदवार की मांग उठाई

सिराथू, कौशांबी : तहसील सिराथू के डोरमा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कृष्णा ग्लास में सपा के जिम्मेदार कार्यकर्ता दिलीप यादव द्वारा एक मीटिंग बुलाई गई। जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख अनुज सिंह की अध्यछता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष मसूद अहमद, जिन्हे मात्र 24दिन मे कार्य मुक्त कर दिया गया।

युवजन सभा जिला अध्यक्ष उद्धव श्याम यादव इनके साथ भी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूट डालो और शासन करो की नीति अपना ली गई। उसी प्रकार युवा कार्यकर्ता एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष आशीष को मात्र 24घंटे मे दिग्गज नेताओं द्वारा पदमुक्त करवा दिया गया। इस तरह के कारनामे सिर्फ आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिग्गज नेताओं द्वारा अपना स्पेशल बैच बनाया जा रहा है। जिससे नाराज कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी को खुली चेतावनी दी है कि हम बसपा माइंड की राजनीति नहीं करने देंगे।

इस तरह पार्टी के साथ दिग्गज नेताओं द्वारा विरोधाभास उत्पन्न किया जा रहा है। मीटिंग में उपस्थित सभी कार्यकर्ता एवं जनता द्वारा ऐसे लोगों का विरोध किया गया जो पार्टी के नाम पर अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। जिससे पार्टी की छबि खराब होती है। मीटिंग में अनुज सिंह, मसूद अहमद, उद्धव श्याम यादव, आशीष कुशवाहा, बचानी यादव, दिलीप यादव, मनोज यादव, सत्यम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

—-IV24 न्यूज सिराथू से पत्रकार मनोज यादव की रिपोर्ट