कनिष्ठ सहायक का निलम्बन सहित एफआईआर दर्ज :- जिलाधिकारी

विगत माह जिला निर्वाचन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सुभाष राठौर की रिश्वत लेने की शिकायत जिलाधिकारी से की गयी थी। इस संबंध में जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कराई गई जांच में रिश्वत लेने के आरोप प्रथम दृष्टता सही पाये जाने पर उक्त के संबंध में जांच आख्या संस्तुति सहित कार्यवाही हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को पे्रषित की गयी थी।
इस सम्बन्ध जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि श्री राठौर को रिश्वत प्रकरण में मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ द्वारा निलम्बित कर दिया गया है तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ  के निर्देश पर ए0आई0आर0 भी दर्ज करा दी गयी है।