आरक्षी विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में निलम्बित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा यू0पी0 100 परियोजना के अन्तर्गत थाना कोतवाली से संचालित पीआरवी दो पहिया वाहन संख्या यूपी 32 डीजी-3530 पर ड्यूटीरत आरक्षी 384 रोहित तोमर को कल दिनांक 19.08.2019 की रात्रि में यूपी-100 के माध्यम से इवेन्ट प्राप्त होने पर उक्त आरक्षी द्वारा जिला अस्पताल बदायूं पहुंचकर डाक्टर से दुर्व्यवहार करने, चिकित्सीय परीक्षण कराये जाने पर एल्कोहल का सेवन करने एवं कर्तव्यपालन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के फलस्वरूप निलम्बित किया गया ।