डाॅ. भीमराव अंबेडकर-जन्मतिथि पर साहित्य संगम संस्थान के तत्वाधान में आयोजित हुई काव्य गोष्ठी

दिल्ली :- साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ राजवीर सिंह मंत्र जी की प्रेरणा से एवं एडवोकेट नवीन शर्मा जी एवं मंजु मन जी के सहयोग से पटियाला हाउस कोर्ट के वातानुकूलित सेंट्रल हॉल में एक भव्य गौरवशाली काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विश्वस्तरीय विदुषी श्रेष्ठ लेखिका आ. सविता चड्ढा जी की अध्यक्षता में समृद्ध मंच पर गणमान्य उपस्थिति रही वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजीव पांडेय जी, वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी जी, प्रीति कुमार जी (उप निदेशक, महिला आयोग), डॉ संगीता पाहुजा जी (आयुर्वेदिक चिकित्सक) वरिष्ठ कवयित्री। सभी गणमान्य अतिथियों को मंचासीन करके अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशलतम उत्कृष्ट संचालन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कुमार रोहित रोज जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व दिल्ली इकाई अध्यक्षा कुसुम लता ‘कुसुम’ जी की सरस्वती वंदना से किया गया।

आमंत्रित गौरवशाली स्वर रहे वरिष्ठ गीतकार दिनेश आनंद जी, डॉ अशोक कुमार ‘मयंक’ जी, रजनीश राज जी, देवेन्द्र शर्मा ‘देव’ जी, बृज माहिर जी, कुसुम आचार्य जी, गार्गी कौशिक जी, सुधा बसोर जी, मंजु मन जी, सपना दत्ता ‘सुहासिनी’ जी, दिनेश कुमार जी, मुकेश कुमार जी, आर डी गौतम जी डॉ कल्पना पांडेय जी एवं भविष्य के साहित्यिक सितारे नेहा त्रिपाठी जी व आशु कुमार जी। सभी कविगणों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं से गोष्ठी को ऊंचाई प्रदान की और बहुत ही सम्मान के साथ सभी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। समृद्ध प्रबुद्ध मंचासीन अनुभवी साहित्यकारों ने सभागार को अपने मूर्धन्य व्यक्तित्व व साहित्य सृजनात्मकता की श्रेष्ठता व काव्य पाठ से गुंजायमान किया।

बेहद खूबसूरत व्यवस्था मंजु मन जी व एडवोकेट नवीन शर्मा जी के द्वारा की गयी थी, जिससे संगम साहित्यिक परिवार गौरवान्वित हुआ। सभी सरस्वती साधकों की पावन उपस्थिति व गौरवमयी सान्निध्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। साहित्य संगम संस्थान की इस खूबसूरत काव्यमयी अंबेडकर जयंती गोष्ठी की उत्कृष्ट शानदार सफलता से साहित्य साधना व साहित्य के प्रचार प्रसार का जनमानस को एक प्रेरक संदेश दिया गया। जिसका लाइव प्रसारण साहित्य संगम संस्थान दिल्ली इकाई में चलता रहा जिसका सैंकडों दर्शकों ने आनंद लिया। अंत में दिल्ली इकाई अध्यक्षा कुसुम लता ‘कुसुम’ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी आमंत्रित गणमान्य अतिथियों का शब्द पुष्पों से आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का विधिवत समापन किया। तत्पश्चात जलपान की शानदार व्यवस्था का सभी ने चर्चा के साथ आनंद लिया।