-बेहटा गोकुल में भी हुई कार्यवाई सीज हुआ तेल
-खाद्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप
-धड़ल्ले से बेंचा जा रहा है नकली व मिलावटी तेल
हरदोई से शाहाबाद वह बेटा गोकुल क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नकली और मिलावटी तेल होने की आशंका के चलते तेल सीज किया है।खाद्य विभाग की इस कार्यवाही के चलते हड़कंप की स्थिति रही।टीम ने शाहाबाद से 17 पीपा व बेहटा गोकुल से 50 पीपा तेल सीज किया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने शाहाबाद नगर के मोहल्ला इब्नेजई में 5 दिन पूर्व सीज की गई दुकान खुलवा कर सरसों के तेल का सैंपल लिया।टीम ने यहां दुकान के छत से भी तीन पीपा तेल बरामद किया है।
टीम ने पास में ही अनूप गुप्ता के घर और चक्की पर छापा मारकर वहां पर सरसों के तेल के पीपे से सैंपल उठाया।इसी के साथ टीम ने कस्बे के अनुज कुमार की दुकान से सरसों के तेल की छापेमारी कर सैंपल लिए हैं यहां से छापेमारी के बाद टीम ने बेहटा गोकुल में भी एक दुकान से सैम्पल लिया है।