हरदोई आज दिनांक 26.11.2018 को सुजीत पांडे आईजी रेंज लखनऊ द्वारा जनपद हरदोई का भ्रमण किया गया जिसके अंतर्गत आईजी रेंज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में नवनिर्मित शहीद स्मारक व मीटिंग हॉल का लोकार्पण किया गया । तत्पश्चात पुलिस कार्यालय हरदोई की समस्त शाखाओं का भ्रमण कर संबंधित अधिकारी /कर्मचारीगणों को कार्यालय में साफ सफाई रखने ,अभिलेखों को पूर्ण करने व समय से निस्तारण करने के निर्देश देने के साथ-साथ जन समस्याओं को सुना तथा अतिशीघ्र निष्पक्ष निस्तारण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मीटिंग कर अपराध एवं अपराधियों पर निगरानी रखते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए । ऐसा न करने की दशा में संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं । आई जी रेंज महोदय द्वारा जनप्रतिनिधियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी मीटिंग की गई एवं उनके सुझाव एवं समस्याओं को सुना गया ।साथ ही साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से दुकानों एवं भीड़-भाड़ वाले चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव भी दिया गया। तत्पश्चात आईजी रेंज महोदय द्वारा थाना कोतवाली देहात हरदोई का निरीक्षण किया गया। थाने में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य के लिए थाना प्रभारी कोतवाली देहात की प्रशंसा भी की ।
आईजी रेंज महोदय द्वारा हरदोई पुलिस की प्रशंसा की गई तथा विगत दिनों अपराधियों के खिलाफ की गई कार्यवाही तथा थानों में कराए गए सौंदर्यीकरण के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई महोदय की प्रशंसा भी की गई इस मौके पर पूरा पुलिस प्रशासन मौजूद रहा ।