● सैनी कोखराज मंझनपुर सराय अकिल पश्चिम शरीरा कौशांबी थाना क्षेत्र में संगठित आर्थिक अपराध कर अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के चर्चा में है नाम
कौशाम्बी : संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक अपराध करने वाले जिले के कई चर्चित माफिया थाना पुलिस से सांठगांठ कर आर्थिक अपराध गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 ए की कार्यवाही से बार-बार बच रहे हैं। ऐसे माफियाओं को चिन्हित करना होगा और उन पर गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 ए की कार्यवाही शासन प्रशासन को करनी होगी। संगठित गिरोह बना कर आर्थिक अपराध के जरिए अकूत संपत्ति हासिल कर चुके आरोपितों पर प्रशासन को नए सिरे से शिकंजा कसने की जरूरत है संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक अपराध कर आकूत संपत्ति अर्जित करने वाले लोगों पर जिला पुलिस को कार्यवाही की पहल करनी होगी। सैनी कोखराज मंझनपुर सराय अकिल पश्चिम शरीरा कौशांबी थाना क्षेत्र में संगठित आर्थिक अपराध कर अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के नाम चर्चा में है।
गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 ए के तहत पुलिस ऐसे अपराधियों की बेनामी संपत्ति का पता लगाये और उसे सीज करे जिन्होंने संगठित अपराध के जरिये अकूत संपत्ति अर्जित की है। इसके लिए संगठित गिरोह बनाकर अपराध कर अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले तमाम बड़े माफिया पुलिस और प्रशासन की नजरों में अभी भी बचे हुए हैं इन्हें चिन्हित करने की जरूरत है
बढ़ते संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से नित नए हथकंडे अपनाए जाने चाहिए जिससे अपराधी समाज के सभ्य लोगो और पुलिस से दो-दो हाथ करते हुए अपराध करने से बाज आये लेकिन संगठित अपराध में लिप्त होकर अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले इन माफियाओं पर थाना पुलिस मेहरबानी बनाए हुए हैं जिससे संगठित अपराध में लिप्त बड़े अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट 14 ए की कार्रवाई नहीं हो पाती है और मामूली अपराध पर गैंगेस्टर एक्ट 14 ए की कार्यवाही कर थाना पुलिस वाहवाही लूटती हैं चायल सर्किल क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने संगठित अपराध के जरिए सैकड़ों करोड़ की संपत्ति अर्जित की है और अभी भी संगठित अपराध कर संपत्ति अर्जित करने से बाज नहीं आ रहे है गिरोह बना कर अपराध करने वाले ये अपराधी अब अकूत संपत्तियों के मालिक हो गए हैं। इनके पास आलीशान मकान बंगला कोठी लग्जरी गाड़ी होटल स्कूल ईंट भट्टा डम्फर ट्रके तथा कई-कई बीघे बेशकीमती भूखंड हैं। इनमें तमाम संपत्तियां आरोपितों ने अपने करीबियों के नाम कर रखी हैं जो आर्थिक अपराध के जरिए हासिल की गई हैं।
इसको देखते हुए प्रशासन और जिला पुलिस को अब थानावार संगठित अपराधियों को निरुद्ध करते हुए गैंगस्टर आरोपियों का ब्यौरा तैयार कर उनके आय के स्रोतों नामी और बेनामी संपत्तियों का चिट्ठा तैयार करने में जुटने की जरूरत है। संगठित अपराध करने वालों पर शासन प्रशासन को ध्यान केंद्रित करना होगा। तभी जिले का संगठित आर्थिक अपराध पर विराम लग सकता है। थाना पुलिस के सहारे संगठित आर्थिक अपराध पर विराम लगाने की बात सोचना बेमानी होगी। सैनी, कोखराज, मंझनपुर, सराय अकिल, पश्चिम शरीरा, कौशांबी थाना क्षेत्र में संगठित आर्थिक अपराध कर अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के नाम चर्चा में है।