त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए बाजारों में खाद्य सामग्री पर विशेष दृष्टि रखें – अपर जिलाधिकारी

                 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे वाणिज्य कर के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पोर्टल से उपलब्ध होने वाली रिर्पोट 10 अक्टूबर तक आ जायेगी।
              पोर्टल से प्राप्त रिर्पोट के सम्बन्ध में प्राप्त होते ही अवगत कराया जायेगा, वही स्टाम्प कर में वृद्धि न होने पर अधिकारियो द्वारा बताया गया कि पितृ पक्ष होने एवं सर्वर डाउन होने के कारण प्रगति में वृद्वि नही हो सकी है, जिसे आगामी नवरात्र में पूरा कर लिया जायेगा। उन्होने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी आने वाले दशहरा, नवरात्र एवं दीपावली के त्योहारो को दृष्टिगत रखते हुए सतर्क रहे, बाजारो में कोई भी ऐसी खाद्य सामग्री का विक्रय न होने पाये जिससे आम आदमी के स्वास्थ्य पर प्रभाव पडे़। शिकायत मिलने पर तुरन्त कार्यवाही की जाये तथा खाद्य सामग्री में मिलावट आदि के सैम्पल लिये जाये। जिससे उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकें। बैठक में वाणिज्यकर स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग तथा खाद्य सुरक्षा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।