ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कार्यवाहक कुलपति बने प्रोफेसर मसऊद आलम

लखनऊ 25 अक्टूबर, 2020
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति पद के दायित्व निर्वहन हेतु विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मसऊद आलम, अरबी विभाग को 1 माह अथवा नए कुलपति की नियुक्ति अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पहले हो, तक की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रोफेसर माहरुख मिर्ज़ा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है।