कौशाम्बी : कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के अफ़ज़लपुर सातों गांव में कच्चा मकान गिर जाने से महिला की मौत हो गई। फूलकली उम्र 50 वर्ष अपने मकान के अन्दर सो रही थी । अचानक बृहस्पतिवार रात्रि 11:30 मकान गिर गया । तभी पड़ोस के लोगों को जानकारी हुई तो लोगो ने फूलकली को निकाला। तब तक फूलकली की मौत हो चुकी थी।
अफजलपुर सातो गांव के लोगो का कहना है कि ये गरीब महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला होता तो ऐसा न होता। फूलकली मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती थी। पति रामनारायण की 6 साल पहले मौत हो गई थी फूलकली मेहनत मजदूरी करके अपना पेट भरती थी । फूलकली के एक बेटा है जो शहर में मेहनत मजदूरी करता था । लॉकडाउन होने से वह भी गांव आया था। लेकिन वह अपनी ससुराल गया था जब उसको सूचना मिली तो रात्रि में ही घर आ गया । बेटा-बहू और परिवार वालोँ का रो-रो कर बुरा हाल है।
———————जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट