प्लेबैक सिंगर ‘कावीर’ का देशभक्ति गीत “हिन्दुस्तान” देश के वीरों को समर्पित

स्वतंत्रता दिवस के दिन लांच हुआ गीत “हिंदुस्तान (स्वप्न सरदार पटेल का) पुरे देश मे धूम मचा रहा है । इसे गाने वाले गायक “कावीर” ने लखनऊ से ही अपने संगीत के सफर की शुरुआत की थी । मराठी फिल्मो के मशहूर गायक “कावीर” अपने इस गाने के ज़रिये सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ भारतीय सेना को भी सलाम करते है ।

हिंदुस्तान के दिल की आवाज़ सारे हिन्दुस्तानियों से जो कहना चाहती है उसे इस गाने के बोल बखूबी बयां करते है । “खुद से ही जंग है अपनी जीत की” के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए भारत को; सरदार पटेल के सपनो के भारत में देखा जा सकता है ।

जय हिन्द ! भारत माता की जय ।

रिपोर्ट – तन्मय मुखर्जी