हरदोई- शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर गांव में रविवार दोपहर को एक हैवानियत भरी घटना घटी जिसमें एक युवक ने खेत में खास काट रही बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके अंगों को भी काट लिया था। महिला की चीख पुकार सुनकर दूसरे खेतों में घास काट रही महिलाए दौडी तो युवक मौके से फरार हो गया था । घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो पुलिस ने महिला को परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी । पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।
देहात कोतवाली के एक गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र करीब 55 वर्ष रही होगी रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने गाँव से पडोस के गाँव लालपालपुर निवासी भानूप्रताप के खेत में घास काट रही थी। इसी बीच खेरौली गाँव की ओर से पैदल लालपालपुर गांव की ओर जा रहे मोनू नामक 28 वर्षीय युवक ने घास काट रही बुजुर्ग महिला का मुंह कपडे से दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके स्तन को भी काट लिया था।
महिला की चीखने और पुकारने की आवाज सुनकर दूसरे खेतों में घास काट रही महिलाएं जब तक मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो चुका था । घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में इलाज और परीक्षण के लिए भेजा था साथ ही आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है।