एक कामांध युवक ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक बृद्ध महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला और धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इंसानियत को शर्मसार करने का यह ताजा मामला थाना क्षेत्र हरियाँवा के एक ग्राम का है। यहां बीती रात एक साठ साल की महिला के साथ एक युवक ने बलात्कार किया। आरोपी युवक की उम्र लगभग 25 साल की है जो कि गांव का ही रहने बाला है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन घटना के बाद से आरोपी फरार है। वही महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।