बच्चों के अधिकार व संरक्षण पर दी गई विधिक जानकारी

                               हसनपुर संवाददाता-     सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा के निर्देश पर”बच्चों के अधिकार व संरक्षण” विषय पर प्राधिकरण के सचिव राघवेंद्र मणि ने तहसील हसनपुर के ग्राम नूरपुर के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में बच्चों को उनके अधिकारों की विधिक जानकारी दी ।

                        उन्होंने कहा कि बच्चों को यौन अपराधों से बचने के लिए हर प्रकार के लालच तथा अनजान व्यक्तियों के साथ एकांत में जाने से बचना होगा,यदि कोई व्यक्ति परिचित या अपरिचित किसी प्रकार से उनके साथ शोषण, अत्याचार अथवा अनैतिक कार्य करने का प्रयास करता है,तो उन्हें अपने माता पिता को इसकी जानकारी देनी चाहिए । ऐसे मामले में उनको प्राधिकरण की ओर से निशुल्क विधिक सहायता प्रदान किए जाने का प्राविधान है। उन्होंने पोक्सो एक्ट 2012 के संबंध में कानूनी जानकारी दी । और प्राधिकरण द्वारा प्रदत निशुल्क सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हसनपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक मिश्र ने कहा की बच्चों के अधिकारों के संरक्षण हेतु IPC के साथ-साथ संविधान में भी उचित प्राविधान मौजूद हैं । उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि अधिकारों के साथ-साथ शारीरिक शोषण और नशे से सुरक्षा सहित जन्म लेने से मृत्यु होने तक हर प्रकार के शोषण से रक्षा का बंदोबस्त किया गया है।

                       इस अवसर पर नायब तहसीलदार विष्णु कुमार,एड. मुजाहिद चौधरी, तथा डॉ.राशिद अली ने भी बच्चों के अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की। इससे पूर्व कॉलेज में आने पर नायब तहसीलदार विष्णु कुमार, मुजाहिद चौधरी,पूर्व पीएलवी टेकचंद शर्मा,महावीर शर्मा, मलखान सिंह,तथा चरण सिंह एडवोकेट, लालाराम प्रधान, डालचंद,सागर सिंह, रविंदर, शिवकुमार,रामलाल,गनपत सिंह, महेश चंद्र प्रबंधक,सुभाष चंद्र प्रिंसिपल ने माला पहनाकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया । स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत व देशभक्ति के गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

                      शिविर में हरकेश सिंह, वैशाली ,महिपाल सिंह, अशोक कुमार, ऋषि पाल सिंह, रिंकल देवी आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं ग्रामीण तथा सैकड़ों छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा मुख्य अतिथि ने संयुक्त रुप से हाई स्कूल में कपिल,ओमपाल और सुमित को क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय तथा इंटरमीडिएट में कु.अंशु, कु. मोनिका व ओंकार को क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया । अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल सुभाष चंद्र सभी का आभार व्यक्त किया । शिविर की अध्यक्षता हसनपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार मिश्र तथा संचालन तहसील बार हसनपुर के पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी ने किया ।