पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोन मेले का हुआ आयोजन, 14 आवेदन हुए प्राप्त

कछौना (हरदोई) : पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत मेले का आयोजन शुक्रवार को नगर पंचायत कछौना पतसेनी कार्यालय पर किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को इस योजना के अंतर्गत ₹10000 के लोन हेतु पटरी दुकानदारों, ठेला, खोमचा एवं फल विक्रेताओं को अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा योजना का लाभ उठाए जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

मेले में कुल 14 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 10 लोगों के आवेदन ऑनलाइन कराये गये। मेले के आयोजन के समय अधिशाषी अधिकारी के अलावा लिपिक जेबी सिंह, नगर पंचायत के सदस्यगण और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ख़बर- पी.डी. गुप्ता