उत्तर प्रदेश में 26 जिलों के 233 स्थानीय निकायों के लिए हुआ तीसरे और अंतिम चरण के लिए हुआ स्थानीय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। आज के मतदान में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, फिरोजाबाद और झांसी के पांच नगर निगम, 76 नगरपालिका परिषद और 152 नगर पंचायत शामिल हैं । वेबकॉस्टिंग के जरिये एक हजार बेहद संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की निगरानी की गई। 68 प्रतिशत से अधिक मतदान करते हुए नगर पंचायतों के मतदाताओं ने बहुत उत्साह दिखाया है । नगर पालिका परिषदों के चुनाव में लगभग 58 प्रतिशत मतदान हुआ है । नगर निगमों में मात्र 41 दशमलव दो छह प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। तीसरे चरण के मतदान में 53 प्रतिशत मतदान हुआ है। बाराबंकी और फतेहपुर जिलों में पुलिस ने मतदाता सूची में से नाम गायब होने को लेकर विरोध दर्ज करा रहे लोगों को बल प्रयोग करके खदेड़ दिया। वहां मतदान केन्द्र के बाहर बैठे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने भगा दिया। ऐटा जिलों में दो पक्षों के बीच गोली चलने की भी खबर मिली है। तीनों चरणों के मतदान की मतगणना 01 दिसम्बर को होगी।
Related Articles
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 74 प्रतिशत मतदान
February 18, 2018
0
पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक फहराना है भाजपा का परचम – अनीता
February 16, 2021
0
अमरीका में होने वाले मध्यावधि चुनावों में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव
November 6, 2022
0