राजधानी में लॉकडाउन लागू करने के निर्णय के पीछे जनहित : केजरीवाल

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य और सुरक्षा को ध्‍यान में रखकर लिया गया है। आज एक ट्वीट में श्री केजरीवाल ने लोगों से घर में रहकर सरकार की मदद करने की अपील की है।

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आश्‍वासन दिया है कि राजधानी में कोरोना महामारी के दौरान अस्‍पतालों में बिस्‍तरों की बढती मांग को पूरा करने के लिए अगले चार-पांच दिनों में 2700 से अधिक बिस्‍तरों की व्‍यवस्‍था की जाएगी।