राहुल गांधी को हुआ कोरोना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोविड19 पॉजिटिव पाये गए हैं। जाँच रिपोर्ट के आधार पर श्री गाँधी कोरोना पीड़ित हैं । एक ट्वीट में श्री गांधी ने हाल के दिनों में उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों से कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मालूम हो कि कोविड संकट को देखते हुए राहुल गांधी पहले ही पश्चिम बंगाल की अपनी सभी रैलियाँ रद्द कर चुके हैं। श्री गाँधी का कहना है कि राजनैतिक दलों को सोचना चाहिए कि ऐसे समय में इन रैलियों से जनता व देश को कितना ख़तरा है।