लोक आयुक्त प्रशासन का प्रचार प्रसार अभियान 19 व 20 सितम्बर को

प्रभारी अधिकारी (वीआईपी)/नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि लोक आयुक्त उ0प्र0 लखनऊ का जनपद हरदोई का 19 एवं 20 सितम्बर 2018 को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस भ्रमण कार्यक्रम में जनपद वासियो को पद के दुरूपयोग एवं कुशासन की शिकायतो को किस प्रकार लोक आयुक्त प्रशासन में की जा सकती हैं एवं न्याय पाया जा सकता हैं, इसकी जानकारी दिये जाने हेतु लोक आयुक्त प्रशासन से एक प्रचार प्रसार टीम जनपद हरदोई के निरीक्षण भवन में प्रातः 9 बजे से जनता से मिलेगी व उनकी समस्याएं सुनेगी तथा यथोचित कार्यवाही किये जाने हेतु उनसे उनकी शिकायत भी लेगी। उक्त प्रचार प्रसार टीम के सदस्य श्री राजाराम यादव अन्वेषण अधिकरी/पुलिस उपाधीक्षक, श्री विवेक त्रिपाठी समीक्षा अधिकारी एवं मोहन लाल मौर्या आरक्षी है।
यह टीम जनपद हरदोई में जिलाधिकारी से मुलाकात करेगी तथा जनपद में प्रचार प्रसार व लोक आयुक्त प्रशासन की भूमिका व महत्ता की जानकारी हेतु निरीक्षण भवन में अतिरिक्त अन्य स्थलो का भी भ्रमण करेगी, व जन सामान्य की समस्याओं को लिया जायेगा तथा लोक आयुक्त प्रशासन में नियमानुसार शिकायत किये जाने व औपचारिकताओं को समझाया जायेगा और यह भी बताया जायेगा कि लोक आयुक्त प्रशासन का पूर्ण उद्देश्य सुशासन लाना एवं प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।